महेवागंज। सदर कोतवाली के गांव सिंगारपुर में एक महिला ने अपने ही घर में फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस को सूचना दिए बगैर परिवार वालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
कोतवाली सदर के सिंगारपुर गांव निवासी रामसुमेर की पत्नी गुड्डी (40) ने रविवार सुबह घर में फंदे से लटक गई। इससे उसकी मौत हो गई। घरवालों ने शव लटकता देखा तो उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना मायके वालों को मिली तो मायके वाले भी आ धमके। आपसी समझौते के चलते मायके वालों ने कोई कार्रवाई नहीं की। परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बताते हैं कि मृतका मानसिक रूप से बीमार रहती थी। जिसका शहर के एक मनोचिकित्सक से इलाज चल रहा था। चौकी इंचार्ज पारसनाथ ने बताया कि उन्हें घटना के बारे में कोई सूचना नहीं है। तहरीर मिली तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।