फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूबवेल के गड्ढे में गिरने से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरिया धनी। रेहरिया चैकी क्षेत्र में एक युवक की ट्यूबवेल के गड्ढे में गिरने से मजदूर की मौत हो गई, जिससे उसके परिवार में चीखपुकार मच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम अयोध्यापुर निवासी बांकेलाल (30) लखहा में भगवान सिंह के खेत पर कई दिनों से मजदूरी कर रहा था। शनिवार को दोपहर में खेत पर उसे प्यास लगी तो वह पास में सुच्चा सिंह के फार्म पर पानी पीने के लिए गया था। पानी पीते समय उसका पैर फिसल गया और वह पास में ट्यूबवेल के करीब 30 फिट गहरे गड्ढे में जा गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर हादसे की सूचना मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी ने पंचायतनामा भर कर शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें