धौरहरा। कोतवाली क्षेत्र के गांव महराजनगर में एक किसान ने गोकशी करने वालों को अपने खेत में निकलने से रोका, तो दबंगों ने उसकी पिटाई करते हुए घायल कर दिया। जब किसान का पुत्र पिता को बचाने आया तो दबंगों ने उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। महराजनगर निवासी किसान सगीर अहमद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के कुछ लोग गोकशी का काम करते हैं। पीड़ित किसान ने बताया कि गांव के ही पांच लोग शनिवार को जब गोकशी करने के बाद मेरे खेत से निकल रहे थे। तो उन्हें देखकर खेत में निकलने से मना किया। इस पर पांचों लोगों ने किसान की जमकर पिटाई कर दी। बचाव करने आए किसान के बेटे को भी पीटा। दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिली है। घायलों को मेडिकल के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।