फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने सड़क पर खुद को लगाई आग, मचा हडकंप

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। बजाज हिंदुस्तान चीनी मिल गेट के सामने सोमवार सुबह अचानक एक युवक ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर खुद को आग लगा ली। लपटों से घिरे युवक को देख हड़कंप मच गया। तभी एक होटल वाले ने उसके ऊपर पानी उड़ेलकर बचाने का प्रयास किया। किसी तरह आग बुझाई गई, मगर तब तक वह बुरी तरह झुलस चुका था। जिला अस्ताल में उसका इलाज चल रहा है, जहां हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

मोहल्ला कुम्हारन टोला मिल रोड निवासी तिलकराम के 30 वर्षीय पुत्र विपिन कुमार राठौर ने सोमवार सुबह घर से निकलकर चीनी मिल गेट के सामने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ उड़ेलकर आग लगा ली। पिता तिलकराम, भाई सागर राठौर, अशोक कुमार ने बताया कि विपिन कुमार नशा करने का आदी है। वह जो कमाता है, सब शराब पीने में उड़ा देता है। मना करने पर आए दिन परिवार वालों और पड़ोसियों से झगड़ा करता है। सोमवार सुबह उसने शराब के नशे में धुत होकर खुद को आग लगा ली। आग में जलता देख पड़ोसियों, दुकानदारों ने किसी तरह विपिन को बचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस की मदद से विपिन को सीएचसी भर्ती कराया गया। सीओ रविंद्र कुमार वर्मा और प्रभारी निरीक्षक डीपी तिवारी ने सीएचसी पहुंचकर पारिवार वालों से घटना की जानकारी ली। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें