फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिलेखों को खंगालने डीआईजी सहारनपुर पहुंचे क्राइम ब्रांच

विज्ञापन
प्रतीकात्मक । - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
तिकुनिया कांड : आज भी डीआईजी करेंगे मामले में जांच पड़ताल
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। तिकुनिया कांड मामले की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा नामित किए गए डीआईजी सहारनपुर प्रीतेंदर सिंह सोमवार को अपरान्ह करीब 1.20 बजे पुलिस लाइंस स्थित क्राइम ब्रांच के दफ्तर पहुंचे। करीब डेढ़ घंटे तक क्राइम ब्रांच के दफ्तर में रुककर उन्होंने तिकुनिया कांड से संबंधित दस्तावेज, साक्ष्य सहित विभिन्न रिपोर्ट की जांच-पड़ताल की। इसके बाद करीब तीन बजे वह कचहरी स्थित गेस्ट हाउस पहुंच गए।
तीन अक्तूबर 2021 को हुए तिकुनिया कांड में कुल आठ लोग मारे गए थे, जिसके बाद दोनों पक्षों की ओर से मुकदमे दर्ज किए गए थे। इस मामले में अब तक 17 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिसमें किसी की जमानत नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

इस मामले की निगरानी कर रही सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार द्वारा गठित कमेटी के अलावा नया जांच पैनल बनाकर पुन: जांच के आदेश दिए थे, जिसमें एक रिटायर्ड जज समेत तीन आईपीएस अधिकारी शामिल हैं। इनमें से एक सहारनपुर के डीआईजी प्रीतेंदर सिंह सोमवार को मामले की जांच-पड़ताल करने लखीमपुर पहुंचे हैं।
विज्ञापन

पहले दिन सोमवार को वह क्राइम ब्रांच के दफ्तर में ही बैठे। पहली शिफ्ट में उन्होंने करीब डेढ़ घंटे तक क्राइम ब्रांच में अभिलेखों की जांच पड़ताल की, जिसके बाद वह गेस्ट हाउस में पहुंचे। करीब एक घंटे बाद वह पुन: क्राइम ब्रांच के दफ्तर पहुंचे, जिसके बाद शाम तक वहीं डटे रहे। मंगलवार को भी डीआईजी जांच पड़ताल करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें