फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाला कोटेदार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलरिया। ब्लॉक बिजुआ की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत भीरा का कोटेदार सोशल मीडिया पर देश के डॉक्टरों के प्रति भड़काऊ पोस्ट डालने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। पूर्ति विभाग के अधिकारियों ने उसका कोटा निलंबित कर खाद्यान्न वितरण का जिम्मा पड़ोस के कोटेदार को सौंपा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को भीरा निवासी कोटेदार मोहम्मद यूसुफ इदरीसी के विरुद्ध सोशल मीडिया पर चल रही देश के जिम्मेदार डॉक्टरों के ऊपर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में हिंदू युवा वाहिनी के जिला मंत्री राजकुमार राठौर ने भीरा कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। क्षेत्र के लोगों में आपत्तिजनक टिप्पणी पढ़कर गुस्सा बढ़ने लगा था। क्षेत्र के प्रबुद्ध वर्ग के लोगों ने दूरभाष के जरिए एसडीएम पलिया पूजा यादव को भी इस बात की जानकारी दी। एसडीएम ने पूर्ति निरीक्षक आनंद सिंह को वितरण के लिए रखा गया खाद्यान्न दूसरे कोटेदार शकुंतला देवी को ट्रांसफर कर कोटेदार के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के आदेश दिए थे। पूर्ति निरीक्षक आनंद सिंह के अनुसार गरीबों को वितरण करने के लिए आया खाद्यान्न समय से वितरण कराया जाएगा। थानाध्यक्ष भीरा प्रदीप कुमार ने बताया कि कोटेदार मोहम्मद युसुफ इदरीसी को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें