फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म, मेडिकल को भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
खीरी टाउन (लखीमपुर खीरी)। गांव से बंधे पर मछली लेने जा रही 17 वर्षीय किशोरी को एक युवक ने रास्ते में दबोच लिया और दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़ित किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी दोपहर में गांव के निकट बने बंधे पर मछली लेने जा रही थी। रास्ते में रजनीश (18) मिल गया। पुत्री को अकेला पाकर उसे दबोच लिया और गन्ने के खेत में खींच ले गया। विरोध करने पर पुत्री की पिटाई की। धमकाकर दुष्कर्म किया। घटना किसी को बताने पर जान से मार देने की धमकी दी और भाग निकला। आरोपी के चंगुल से छूटी पुत्री ने घर आकर घटना बताई। इससे परिवार वालों के होश उड़ गए। पिता पीड़ित पुत्री को लेकर थाना पहुंचा और पुलिस को तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक फतेह सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया है। आरोपी की तलाश में संभावित स्थानों पर छापा मारा गया, लेकिन वह नहीं मिला है। जल्द ही आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें