फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्दन पर चाकू रख व्यापारी से बीस हजार रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर/फरधान। रिश्तेदार के बच्चों को उनके घर छोड़ अपने गांव लौट रहे एक व्यापारी को मऊदाउदपुर गांव के पास बाइक सवार दो सशस्त्र लुटेरों ने ओवरटेक कर रोक लिया। गर्दन पर चाकू रख बैग में रखे 20 हजार रुपये और मोबाइल लूट कर भाग गए। सूचना पर पहुंची यूपी 112 व थाना फरधान पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं लगा।
विज्ञापन

गांव कालाडुंड निवासी अनुज वर्मा का शहर के कनौजिया कॉलोनी में वॉशिंग प्लांट है। शनिवार को वह अपने बौनिया निवासी पार्टनर सुधीर के भतीजों को बौनिया गांव छोड़ने आया था। वहां से वह शाम साढ़े छह बजे नहर पटरी से होते हुए अकेला बाइक से अपने गांव कालाडुंड जा रहा था। अनुज के मुताबिक रास्ते में सामने से आ रहे दो बाइक सवार पहले आगे निकल गए। उसके बाद मुड़कर व्यापारी को ओवरटेक कर उसकी बाइक रोक ली। एक ने उसकी गर्दन पर चाकू रख दिया और दूसरे ने पीठ पर लदा बैग व जेब में रखा मोबाइल लूट कर भाग गए। बैग में बिक्री के सामान के 20 हजार रुपये और कंपनी के कागजात थे। वारदात के बाद एक राहगीर के मोबाइल से पीड़ित ने यूपी 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना पर फरधान प्रभारी निरीक्षक विमल कुमार गौतम फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पीड़ित द्वारा पुलिस को लुटेरों की बाइक का नंबर भी बताया गया। बताए गए नंबर को पुलिस ने ट्रेस किया, लेकिन उसे कोई सफलता नहीं मिली। प्रभारी निरीक्षक विमल गौतम ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें