फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाश बाइक-नकदी लूटकर भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर की एक मोटर वर्कशॉप से घर वापस जा रहे युवक की बाइक दो बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक ली। तमंचे के बल पर बदमाश उसकी बाइक, मोबाइल व पर्स लूट ले गए। पर्स में 530 रुपये की नकदी थी। पुलिस ने दोनों लुटेरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के गांव अमकोटवा निवासी कुलविंदर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को वह शहर के एक मोटर वर्कशॉप पर आया था। शाम को वापस घर जा रहा था। गांव ज्ञानपुर के निकट सरकारी ट्यूबवेल के पीछे बाइक से आए दो लुुटेरों ने उसकी बाइक ओवरटेक कर रोक ली। असलहे के बल पर बाइक, मोबाइल व पर्स लूटकर भाग निकले। पर्स में 530 रुपये की नकदी थी। उन्होंने घटना की तहरीर सदर कोतवाली पुलिस को दी है। प्रभारी निरीक्षक सदर अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। लुटेरों की सुरागरसी की जा रही है। जल्द ही दोनों लुटेरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें