फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खजुरिया से पूरनपुर के बीच बस सेवा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संपूर्णानगर। इलाके के खजुरिया कस्बे से पूरनपुर के लिए धनारा घाट पांटून पुल होते हुए यात्री बसों का संचालन शुरू हो गया है। पीलीभीत एआरटीओ अमिताभ राय ने शारदा नदी के धनारा घाट पांटून पुल का उद्घाटन कर और फीता काटकर बसों का संचालन शुरू कराया।
विज्ञापन

ट्रांस शारदा क्षेत्र के कबीरगंज एवं टाटरगंज के साथ ही अब खजुरिया के लिए बसों का आवागमन शुरू होने से लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। साथ ही अब लोगों को पूरनपुर जाने के लिए पलिया, भीरा, मैलानी, खुटार होकर नहीं जाना पड़ेगा। इसके अलावा पुलिस प्रशासन की तरफ से पांटून पुल से शाम के बाद आवागमन पर रोक लगाई गई है जिसके चलते दिन में ही इस रूट से सफर हो सकेगा।
विज्ञापन

उधर, अब इलाके के निवासियों ने खजुरिया से देवरिया तक बस का संचालन शुरू कराने की मांग पलिया बस यूनियन से की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें