फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम की जानकारी मांग खाते से उड़ाए चालीस हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। शहर के पांडेय बाबा मोहल्ला निवासी एक महिला के मोबाइल पर किसी ने कॉल कर एटीएम से संबंधित जानकारियां एकत्र कर खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए। खाता चेक करने के बाद महिला को ठगी का अंदाजा हुआ जिसके बाद महिला ने पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन

मोहल्ला पांडेय बाबा निवासी इस्मिता देवी पत्नी राज किशोर ने पुलिस को बताया कि उसके मोबाइल पर बृहस्पतिवार की दोपहर दो बजे एक कॉल आई जिसमें एक युवक ने कहा कि आपके एटीएम की समय सीमा समाप्त हो रही है जिस कारण आपको अपने एटीएम की सारी जानकारी देनी होगी। बिना सोचे-समझे महिला ने अपने एटीएम से संबंधित सारी जानकारी उक्त युवक को दे दी। इस बारे में जब महिला के पति को पता चला तो उन्होंने बैंक जाकर खाते से संबंधित जानकारी ली। लेकिन तब तक खाते से 40 हजार रुपये निकाले जा चुके थे। महिला ने रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस से कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें