ममरी। बाघ सुरक्षा माह के तहत मोहम्मदी रेंज के वन कर्मियों ने सहजनियां गांव में बैठक कर ग्रामीणों को मानव वन्य जीव संघर्ष रोकने, बाघ तेंदुए से बचाव के टिप्स दिए गए।
प्रधानपति मुरलीधर की अध्यक्षता में हुई बैठक में फॉरेस्टर रामप्रसाद ने कहा कि बाघ दिखने पर समूह बनाकर हांका लगाएं। छोटे बच्चों को अकेले स्कूल, खेल मैदान, बाजार न भेजे। गन्ने की छिलाई बैठकर न करें। खेतों में काम करते वक्त हेलमेट, नेकपैड पहने, फसलों की सुरक्षा मचान बनाकर करें। बाघ, तेंदुए दिखने पर उनका घेराव न करें। राजेश कुमार ने कहा कि बाघ के हमला होने पर सूचना वन चौकी पर दें। बाघ द्वारा मारे गए पशु के शव के पास न जाएं वरना बाघ हमलावर हो सकता है।
बाघ मित्र हरनाम, लिटिल, रविंद्र, रामसरन, संतराम, आशीष, मुकेश, अवनीश, राहुल, प्रमोद आदि मौजूद रहे।