फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर मिला प्रधान की मां का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मैगलगंज। मैगलगंज थाना क्षेत्र के रहजनिया गांव के निकट रेलवे ट्रैक पर एक 50 वर्षीय महिला का शव बरामद हुआ, जिसकी पहचान गांव के ही प्रधान की मां के रूप में हुई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव घर वालों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

गांव रहजनिया में सुबह खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों की नजर रेलवे ट्रैक पर महिला के शव पर पड़ी। इससे गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर पंहुचे लोगों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। शव की शिनाख्त गांव निवासी प्रधान संजय यादव की मां मायावती (50) के रूप में हुई। बताते हैं कि मृतका मायावती और उसके दो पुत्रों ने गांव में अपनी जमीन बेची थी और जमीन के रुपयों को लेकर ही दोनों बेटों का अपनी मां से विवाद चल रहा था। माना जा रहा है कि इसी से नाराज मायावती ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। प्रभारी निरीक्षक चंद्रकांत सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर शव घर वालों को सौंप दिया है और प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें