फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
खीरी टाउन। मोहल्ला शेख सराय स्थित सुन्नी इमामबाड़ा परिसर में नागरिकता संशोधन कानून व एनआरसी के विरोध में बड़ी संख्या में लोग जमा हुए और प्रदर्शन कर विरोध जताया। मौके पर मौजूद एसडीएम सदर को मुख्य न्यायाधीश को संबोधित ज्ञापन दिया गया।
विज्ञापन

कसबे का बाजार मंगलवार को सुबह से ही बंद रहा। दोपहर नमाज के बाद बड़ी संख्या में लोग इमाम हुसैन एजुकेशन सोसायटी के सैयद वजीहुद्दीन रिजवी के नेतृत्व में मोहल्ला शेख सराय सुन्नी इमामबाड़े में जमा हुए। नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के विरोध में प्रदर्शन कर विरोध जताया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल मौजूद रहा। सैय्यद वजीउद्दीन रिजवी ने भारत सरकार के मुख्य न्यायाधीश को संबोधित एक ज्ञापन सदर एसडीएम डॉ. अरुण कुमार को सौंपा। वजीउद्दीन और पूर्व चेयरमैन फहीम अहमद ने कहा कि हम भारत के नागरिक हैं। अपनी बात कहने का हमें अधिकार है। सरकार ने जो कानून पास किया है। उसमें नागरिकता खत्म कर उनके हक को छीनने का कार्य किया गया है, जो भारत के नागरिकों के लिए घातक है। प्रदर्शन में फरीद अहमद, मुफीद अहमद के साथ सैकड़ों लोग अपने हाथों में काले झंडे व तिरंगा लेकर शामिल हुए।

कैब के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान
लखीमपुर खीरी। नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को हस्ताक्षर अभियान चलाया। कार्यकर्ताओं ने कानून की उपयोगिता बताते हुए इसे देश हित में बताया।
विज्ञापन

विभाग संयोजक जय श्रीवास्तव के नेतृत्व में मंगलवार सुबह युवराज दत्त महाविद्यालय पहुंचे कार्यकर्ताओं ने छात्र-छात्राओं को नागरिकता संशोधन कानून के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस कानून से किसी का नुकसान नहीं है। आकाश अवस्थी ने इससे किसी भी समुदाय के अधिकारों का हनन नहीं है। यह देश हित में है। इसलिए इसका विरोध नहीं किया जाना चाहिए। कानून को लेकर चले हस्ताक्षर अभियान में 1026 छात्र-छात्राओं ने हस्ताक्षर कर अपने विचार रखे। नगर मंत्री अमन गुप्ता, अनुभव, मुधमेश, हिमालय, आकाश, धैर्य आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें