फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण का जंगल में मिला सड़ा गला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मैलानी (लखीमपुर खीरी)। थाना पुलिस को मुकुंदपुर जंगल से खुटार निवासी एक ग्रामीण का सड़ा गला शव मिला है। पंचनाम भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की गुमशुदगी खुटार जिला शाहजहांपुर में दर्ज है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी राजवीर सिंह ने बताया कि कस्बा व थाना खुटार जिला शाहजहांपुर निवासी परमेश्वरदीन ने लिखित सूचना दी कि उनका भाई 45 वर्षीय भगवानदास 18 नवंबर को साइकिल से जंगल में लकड़ी बीनने आया था। उसके पास कुल्हाड़ी और रस्सी भी थी। लेकिन घर वापस न पहुंचने पर उसके भतीजे दीपू ने खुटार थाने में 20 नवंबर को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। सोमवार को उसे भाई की लाश मुकुंदपुर जंगल में पड़ी होने की सूचना मिली। पास में ही कटी हुई लकड़ी, साइकिल, कुल्हाड़ी और रस्सी, टिफिन भी पड़ा था। उसने लकड़ी काटते समय लकड़ी ऊपर गिरने से भाई की मौत की संभावना जताई। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि देर शाम मौके पर पहुंचने पर पता चला कि घटनास्थल पुलिस चौकी मूड़ा निजाम थाना कोतवाली मोहम्मदी का है। अधिकारियों के निर्देश पर मैलानी पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। उन्होंने बताया कि चूंकि मामले की गुमशुदगी खुटार थाने में दर्ज है, लिहाजा पोस्टमार्टम रिपोर्ट वहीं भिजवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें