फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान कार्ड के नाम पर ठगने वालों के खंगाले जा रहे खाते

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। आयुष्मान कार्ड बनाने के नाम पर ठगी करने वाले गैंग के तीन लोगों के पकड़े जाने के बाद पुलिस की पूछताछ जारी है। पुलिस उनके खातों और उनके पास से बरामद पेन ड्राइव, लैपटॉप आदि को खंगाल रही है।
विज्ञापन

आयुष्मान कार्ड बनाने का झांसा देकर ग्रामीणों के खाते से रुपये ठगने वाला गिरोह जिले में काफी समय से सक्रिय था। गिरोह के सदस्यों ने थाना नीमगांव के गांव बैबहा और थाना मिमौती के गांव रेवाना में आयुष्मान कार्ड बनवाने के बहाने लोगों से उनके आधार कार्ड ले लिए थे और फिंगर प्रिंट मशीन में अंगूठे लगवा लिए थे। इसके बाद उनके खातों से ऑनलाइन लाखों रुपये ट्रांसफर कर लिए थे। ग्रामीणों की शिकायत पर डीएम ने कार्रवाई के निर्देश दिए तो मितौली पुलिस मामले की जांच की जांच में जुट गई। पुलिस ने गिरोह का कनेक्शन भारत-नेपाल सीमा के बेलरायां क्षेत्र से जुड़ा पाया। इसके बाद को मितौली पुलिस ने क्राइम ब्रांच की स्वॉट टीम के साथ बेलरायां के गांव तकियापुरवा, हरद्वाही बाजार चौराहा और लालापुर चमरौधा में छापे मारे। इस दौरान लालापुर चमरौधा स्थित जनसेवा केंद्र के नाम से फर्जी ढंग से चल रही दुकान से लैपटॉप, पेन ड्राइव, कुछ पासबुकें आदि बरामद कर कब्जे में ले ली थीं। मास्टरमाइंड माने जाने वाला गांव तकियापुरवा निवासी युवक पुलिस के हाथ नहीं लगा, जबकि तीन अन्य लोगों को पकड़ा था।
उन तीनों से अलग-अलग पूछताछ की जा रही है। हालांकि पुलिस अफसर अभी इस मामले में कुछ बोलने से बच रहे हैं। उनका कहना है कि मामले की जांच चल रही है। जांच पूरी होने के बाद ही कुछ बताया जा सकता है। पुलिस सूत्रों कते मुताबिक युवकों के पास से बरामद पेन ड्राइव, लैपटॉप और उनके खातों को पुलिस खंगाल रही है। माना जा रहा है कि पुलिस उनके खातों से पता लगा रही है कि नेटवर्क में कौन-कौन शामिल हैं और ये लोग अब तक कितने रुपये ठग चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें