सिकंद्राबाद। थाना नीमगांव पुलिस ने पराली जलाने वाले अलग-अलग गांव के पांच किसानों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। उधर, एसडीएम मितौली ने 13 किसानों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। पुलिस-प्रशासन की इस कार्रवाई से किसानों में खलबली मच है। प्रभारी निरीक्षक नीमगांव राजकुमार ने बताया कि हल्का लेखपाल पूजा कनौजिया ने थाना क्षेत्र के गांव ललताबेहड़ निवासी रामऔतार, कमलेश कुमार, रामरतन, सुरेश कुमार और एसआई शिव कुमार सिंह ने गांव कोटरी निवासी बालकराम के खिलाफ पराली जलाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर एसडीएम दिग्विजय सिंह ने बताया कि पराली जलाने के मामले में 13 किसानों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है, जिसमें पांच का जवाब मिल गया है। आठ लोगों का अभी जवाब नहीं मिला है। तीन लोगों से जुर्माना वसूल करने के आदेश लेखपाल को दिए हैं। संवाद