फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या फैसले से पहले पुलिस ने दंगाइयों से निपटने का किया अभ्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। अयोध्या प्रकरण पर आने वाले फैसले के मद्देनजर पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को डीएम और एसपी ने नेतृत्व में पुलिस लाइन मैदान ने मॉक ड्रिल की। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने बलवाइयों पर लाठियां भांजने, पानी की बौछार करने और टियर गैस (आंसू गैस) के गोले छोड़ने का अभ्यास किया।
विज्ञापन

मॉक ड्रिल में डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, एसपी पूनम, एएसपी शैलेंद्र लाल, एसडीएम सदर डॉ. अरुण कुमार सिंह सहित सभी सीओ, कई इंस्पेक्टर भी शामिल हुए। इसमें पुलिस कर्मियों की एक टोली दंगाइयों के रूप में खड़ी की गई, उन्हें पुलिस की दूसरी टोली ने समझाने की कोशिश की। लेकिन जब वे नहीं माने और उग्र होकर आगजनी करने लगे तो पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इसी अभ्यास के दौरान फायर ब्रिगेड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आग बुझाई और दंगाइयों पर पानी की बौछार की। इसके बाद भी जब दंगाई नहीं माने तो एसपी पूनम ने कमान संभाली। उन्होंन एएसपी शैलेंद्र लाल, सीओ सिटी विजय आनंद के साथ पेलट गन से गोले दागे। सदर कोतवाल अजय प्रकाश मिश्र, प्रभारी निरीक्षक निघासन दीपक शुक्ल, एसओ हैदराबाद धर्मदास सिद्धार्थ आदि ने आंसू गैस ग्रेनेड फेंके। इस दौरान एएसपी शैलेंद्र लाल ने भी ग्रेनेड फेंका, लेकिन वह नहीं दगा। मॉडल बने दंगाइयों पर हवाई फायरिंग भी की गई। चार दंगाइयों को घायल बताकर उन्हें मेडिकल टीम स्टेचर पर लादकर जिला अस्पताल पहुंची। मॉक ड्रिल के बाद मौजूद सभी इंस्पेक्टर और सीओ ने रिहर्सल किया।
सीओ सर्किल पर अब होगा रिहर्सल
एसपी पूनम ने बेहतर तरीके से मॉक ड्रिल करने पर पुलिसकर्मियों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पुलिस पार्टियों का काफी समय में तारतम्य काफी अच्छा रहा, लेकिन हमें परिस्थितियों को देखकर तैयार होना पड़ता है। उन्होंने कहा कि यह रिहर्सल अब हर सर्किल पर होगा, जिसमें सर्किल के थानों की पुलिस शामिल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें