फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगामें के बीच कोटेदार का चुनाव, धांधली के आरोप पर ब्लॉक पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजुआ। गोला तहसील के पल्हनापुर गांव में कोटेदार के रिक्त चल रहे स्थान पर नए के चयन को बुलाई गई बैठक में हंगामा हो गया। चयन को लेकर ग्रामीणों के बीच वोटिंग हो रही थी तभी एक पक्ष के वोट न गिने जाने का आरोप पंचायत सेक्रेटरी पर लगने लगा। इसी को लेकर विवाद की स्थित उत्पन्न हो गई। हंगामे के बीच अधूरा प्रस्ताव लेकर जब सेक्रेटरी गांव से चल दिए इस बात पर गुस्साए ग्रामीणों ने ब्लॉक पहुंचकर प्रदर्शन कर बीडीओ के नाम एक ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

भीरा थाना क्षेत्र के पल्हनापुर गांव में काफी समय से कोटेदार का पद रिक्त चल रहा था। नए के चयन को लेकर गुरुवार को ग्रामीणों की खुली बैठक और उसके बाद वोटिंग कराने का आयोजन हुआ था। गुरुवार की सुबह 10 बजे से हंगामे के बीच वोटिंग शुरू हो गई, तीन ग्रामीणों ने नामांकन किया, एवं खुली बैठक में हाथ उठाकर वोटिंग प्रक्रिया की जा रही थी। तभी एक पक्ष ने पंचायत सेक्रेटरी पर प्रधान के पक्ष के प्रत्याशी को धांधली कर जिताने के आरोप लगने लगे। इससे विवाद उत्पन्न हो गया। इस बीच पंचायत सेक्रेटरी अधूरे लिखे प्रस्ताव रजिस्टर हस्ताक्षर कर जाने लगे, तो नाराज दर्जनों ग्रामीण ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन करने आ गए। यहां पर खंड विकास अधिकारी के नाम एक ज्ञापन सौंप कर दोबारा चयन प्रक्रिया कराने की मांग की।
पल्हनापुर गांव में प्रस्ताव के बाद गुरुवार को चुनाव के लिए बैठक चल रही थी, जब एक प्रत्याशी के पक्ष में ज्यादा ग्रामीणों ने हाथ खड़े कर दिए तब अन्य दोनों प्रत्याशी अपने पक्ष के लोगों को एक साथ गिनने की मांग करने लगे, इसी को लेकर हंगामा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीम जी उपाध्याय, खंड विकास अधिकारी- बिजुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें