मोहम्मदी। कोतवाली क्षेत्र के गांव गुलौटी में शनिवार रात संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष को घर में ससुराली जन भी नहीं मिले। पिता ने ससुराली जनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव गुलौली निवासी बड़े लल्ला ने अपनी पुत्री सीता (19) की शादी क्षेत्र के गांव हरना नारायणपुर निवासी कल्लू के पुत्र संजीव के साथ आठ माह पूर्व की थी। शादी के बाद ससुुराल पक्ष के लोगों ने व्यवसाय करने के लिए पैसा मांगे, लेकिन पिता ने अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए मना कर दिया तो ससुुराल के लोगों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। शनिवार की रात उसकी मौत की खबर विवाहिता के परिवार वालों को दी। जब यह लोग बिटिया के ससुराल पहुंचे तो उसका शव पड़ा था। ससुराल वाले घर नहीं थे। गांव में चर्चा है कि उसे मारा पीटा और गला दबा दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।
मृतका के पिता ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इंस्पेक्टर संजय त्यागी ने बताया कि उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। किसी ने तहरीर नहीं दी है।