फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनरेश हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। रामनरेश हत्याकांड में फरार चल रहे दो आरोपियों में से पुलिस ने शुक्रवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे जेल भेज दिया। इस मामले में पुलिस तीन आरोपियों को पहले ही जेल भेज चुकी है। हत्या में शामिल पांचवां आरोपी अभी फरार है, जिसे पुलिस तलाश रही है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के गांव गुलहापुर निवासी रामनरेश वर्मा 19 अक्तूबर को गांव निवासी अपने साथी सुबराती के साथ बाइक से निकला था। साथ में उसकी बेटी अनु प्रिया वर्मा भी थी। बेटी को युवराजदत्त महाविद्यालय छोड़कर रामनरेश और सुबराती चले गए। तब से रामनरेश घर वापस नहीं लौटा था। 19 अक्तूबर को ही सुबराती ने अपने साथियों भंसडिया निवासी आशीष अवस्थी, अकील और अनस ने गमछे से गला घोंटकर रामनरेश की हत्या कर दी। शव को गन्ने के खेत में छुपा दिया। अगले दिन छाउछ निवासी अबरार के माध्यम से वैन से शव बाग में लाकर उसे गड्ढे में डाल दिया था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को घटना का खुलासा करते हुए सुबराती, आशीष अवस्थी और मोहम्मद अनस को मेला मैदान से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। प्रभारी निरीक्षक सदर अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि इस हत्याकांड में फरार अकील को पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया है। फरार अबरार की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिशें दी जा रहीं हैं। शीघ्र ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें