फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या को लेकर जारी हुआ अलर्ट तो खोजने लगे फायर हाइड्रेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला 17 नवंबर से पहले आना है। इसको लेकर अलर्ट जारी होने के बाद है। जिला अग्निशमन अधिकारी ने आपात स्थिति में पानी के इंतजाम करने के लिए जब नगर पालिका को हाइड्रेंट का रिहर्सल कराने के लिए पत्र लिखा तो नगर पालिका में हड़कंप मच गया। पत्र मिलने के बाद पालिका प्रशासन ने शहर में लगे फायर हाइड्रेंट ढूंढने शुरू कर दिए। फिलहाल जेई (जलकल) को सिर्फ 23 हाइड्रेंट की ही जानकरी मिल सकी है, जिसमें से सिर्फ 11 ही ढूंढे मिले हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका गठन के बाद शहर के कई जगहों पर पालिका प्रशासन ने फायर हाइड्रेंट लगवाए, ताकि आपात स्थिति में अग्निशमन विभाग के टैंकरों में पानी भरा जा सके। मगर, शहर का विस्तारीकरण के दौरान सड़कों से लेकर गलियां तक चौड़ी होती गईं। इससे तमाम हाइड्रेंट जमीदोंज हो गए। वहीं जिन कर्मचारियों ने लगाया था, वह भी सेवानिवृत्त हो गए। अयोध्या मसले को लेकर जब जिला अग्निशमन अधिकारी ने पालिका को पत्र लिखकर फायर हाइड्रेंट चेक कराने को कहा तो इससे नगर पालिका में हड़कंप मच गया। पत्र मिलने के बाद जेई जलकल ने हाईड्रेंट की खोजबीन शुरू कर दी। इससे सिर्फ 23 की ही जानकारी मिल सकी। इसमें से 11 की खोजकर ठीक करा दिया गया। जबकि अन्य की खोजबीन जारी है।
इन जगहों के हाइड्रेंट हुए ठीक
महिला थाना, बीएसए कार्यालय, जीआईसी मैदान, सदर विधालय, कंपनी बाग, खपरैल बाजार, निकट साडी संसार, सदर चौराहा, मेला मैदान के दो, इमली चौराहा, फायर ब्रिगेड कैंपस,
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें