फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण ने पंखे के कुंडे से लटक कर जान दे दी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदी। कोतवाली क्षेत्र के गांव भानपुर बनवारी स्थित कांशीराम कॉलोनी में ग्रामीण ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। मृतक की पत्नी का कहना है कि परिवार के लोग पैतृक जमीन को बेचना चाहते हैं। इसका पति विरोध करते थे। मंगलवार को भी जमीन को लेकर परिवार वालों से पति की बातचीत हुई थी। इसके बाद से पति अवसाद में थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मोहम्मदी निवासी सत्यवती की शादी हरदोई जिले के गांव रामपुर गोकुल बेहटा अरविंद से हुई थी। सत्यवती ने बताया कि उनके पति अरविंद (40) शराब अधिक पीते थे। इसलिए वह अपनी मां रामवती को कांशीराम कॉलोनी मोहम्मदी के आवास ब्लॉक नंबर नौ में रहती थी। पति पैतृक गांव में रहते थे। अक्सर यहां आते-जाते थे। उन्होंने बताया कि दिवाली की रात पति अरविंद मोहम्मदी आए थे। दो दिन तक सब ठीक ठाक रहा। 29 अक्तूबर की रात सभी ने घर पर खाना खाया। पति अरविंद दूसरे कमरे में सोने चले गए, लेकिन जब सुबह नहीं उठे तो कमरे की खिड़की से झांक कर देखा तो वह पंखे के कुंडे से लटक रहे थे। उनके गले में दुपट्टे कसा था। पत्नी की सूचना पर एसआई अरुण कुमार मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा। मृतक की पत्नी सत्यवती बताती हैं कि उनके पैतृक गांव में तीन बीघे जमीन है। जिसकी बिक्री पति के परिवार के लोग करना चाह रहे थे। इसको लेकर परिवार में तनाव चल रहा था। इसी तनाव के चलते पति ने आत्महत्या की है। मृतक के छह बच्चे हैं। जिनमे तीन पुत्रियां राधा, लक्ष्मी और गंगा देवी, तीन पुत्र राम मोहन, लवकुश और छह माह का बच्चा गोद में है। उसकी पत्नी मजदूरी करके बच्चों का पेट पालती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें