फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को पीटकर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा। खमरिया चौकी क्षेत्र के कोठारपुरवा गांव में छह महीने पहले ब्याह कर आई विवाहिता को दहेज के लिए पीट-पीटकर मार डाला। रातभर शव घर के एक कमरे में पड़ा रहा। मृतका के मायके के लोगों को पड़ोसियों के जरिये सूचना मिली। मृतका के पिता ने पति, दो जेठ और सास, ससुर पर दहेज हत्या का आरोप लगाकर खमरिया पुलिस को तहरीर दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे खमरिया चौकी इंचार्ज ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह सीतापुर जिले के समोदीडीह थाना तंबौर के इब्राहिम को कोठारपुरवा के लोगों ने फोन पर बताया कि उसकी बेटी साहिबा (21) को ससुराल वालों ने मौत के घाट उतार दिया है। इस सूचना पर साहिबा के मायके से लोग कोठारपुरवा पहुंच गए। कमरे में पड़े शव की नाक से खून बहता मिला और उसके जिस्म पर तमाम जाहिरा चोटें थीं। जिनको देख मृतका के मायके वालों ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस को दी गई तहरीर में मृतका के पिता इब्राहिम ने कहा कि साहिबा का निकाह करीब छह महीने पहले कोठारपुरवा के नसीर पुत्र नजीर के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से लगातार दहेज की मांग करते हुए ससुराल के लोग साहिबा को प्रताड़ित करते थे। गुरुवार की रात कम दहेज को लेकर ससुराल वालों ने उसे मारा पीटा। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता ने साहिबा के शौहर नसीम, ससुर नजीर, सास मतुमादिन नजीर और जेठ मुशीर व वसीम पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की। सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी धौरहरा और खमरिया चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। जिन्होंने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें