फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालू भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से सिपाही को कुचलने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
महंगापुर (लखीमपुर खीरी)। खनन माफिया के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे पुलिस वालों को भी नहीं छोड़ रहे। अंधेरे में खनन करने वाली ट्रॉलियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर सोमवार देर रात जानलेवा हमला कर दिया गया। बालू भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक ने सिपाही को कुचलने की कोशिश की, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर ट्रैक्टर ट्रॉली सीज कर दी है।
विज्ञापन

परसपुर चौकी इंचार्ज रामबरन गुप्ता के मुताबिक वह सोमवार रात सिपाहियों के साथ जब गदनियां से अंधरा बाबा देव स्थान के पास पहुंचे तो सामने से एक ट्रैक्टर ट्रॉली आती दिखाई दी। पुलिस टीम ने उसको रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने बालू भरे ट्रैक्टर ट्रॉली को आगे बढ़ा दिया। सामने आए सिपाही हरेंद्र पर चढ़ाने की कोशिश की। तब हरेंद्र ने अपने को बचाने का प्रयास किया। ट्रैक्टर की चपेट में आने से वह घायल हो गया, पैर में चोट आई। इससे वहां हड़कंप मच गया। घटना के बाद चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे दौड़ाकर दबोच लिया। एसओ संदीप सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली सीज कर दी है। गदनियां निवासी चालक भूपेंद्र के खिलाफ जान से मारने के प्रयास की धारा के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें