फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज कस्टडी रिमांड पर अदालत करेगी सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। टेरर फंडिंग मामले के आरोपियों की कोर्ट में दाखिल कस्टडी रिमांड पर सोमवार को सुनवाई होगी। पुलिस ने सात दिन के लिए पुलिस कस्टडी रिमांड के लिए अदालत में शुक्रवार को ही प्रार्थना पत्र दे दिया था। रिमांड पर सुनवाई के वक्त सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त भी किए गए हैं।
विज्ञापन

टेरर फंडिग मामले में पुलिस ने पकड़े गए उम्मेद अली, समीर सलमानी, संजय अग्रवाल और एराज अली शुक्रवार को सीजेएम की अदालत में पेश किया था, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया था। उसी वक्त पुलिस कस्टडी रिमांड के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया था। कोर्ट ने सुनवाई की तिथि 14 अक्तूबर लगाई थी। एसपी पूनम ने बताया कि सीओ निघासन राकेश कुमार नायक से विवेचना स्थानांतिरत होकर यूपी एटीएस के सीओ को सौंपी जा चुकी है। इसी वजह से कस्टडी रिमांड की सुनवाई के वक्त निघासन सीओ के साथ ही एटीएस के सीओ भी मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि एटीएस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जिला पुलिस भी एटीएस की मदद में पूरी तरह साथ रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें