फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्सएप पर महिला की डीपी लगाकर लिखे अपशब्द

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। किसी ने फेसबुक आईडी से एक महिला का फोटो चोरी कर लिया। उसे अपने नंबर के व्हाट्सएप की डीपी में लगा लिया। फोटो के नीचे अपशब्द लिख दिए। यह देख महिला घबरा गई। उसने सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला शहर से सटे एक गांव की है। पुलिस को तहरीर देकर उसने बताया कि एक माह पहले उसके मोबाइल नंबर पर एक कॉल आई थी। कॉल करने वाले को वह जानती-पहचानती नहीं थी। कॉल रिसीव कर जब बात की तो कॉल करने वाला युवक अश्लील बात करने लगा। इससे वह घबरा गई। कॉल फिरआए तो पता चले इसलिए उसने उसका नंबर रांग नंबर से मोबाइल में फीड़ कर लिया था। युवती के मुताबिक वह आठ सितंबर की शाम अपने मोबाइल पर व्हाट्सएप देख रही थी। इसी बीच उसकी नजर रांग नंबर पर पड़ी तो वह भौचक रह गई। उसकी फेसबुक आईडी पर अपलोड पुरानी फोटो उस रांग नंबर की डीपी में लगी थी। डीपी के नीचे अपशब्द लिखा था। यह देख उसके होश उड़ गए। उसने घटना अपने पति व परिवार के अन्य लोगों को बताई। पीड़ित महिला पति के साथ बृहस्पतिवार की शाम सदर कोतवाली पहुंची। उसने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। प्रभारी निरीक्षक फतेह सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें