फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकब लगाकर तीन घरों से लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। थाना हैदराबाद क्षेत्र के ग्राम रजौरा के तीन घरों में चोरों ने नकब लगाकर नगदी-जेवर समेत करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान समेट लिया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

ग्राम रजौरा निवासी जगन्नाथ, सुशील और रामेश्वर के घर में शनिवार रात चोर नकब लगाकर घुस गए। घर में रखी नकदी, जेवर बर्तन, टुल्लू पंप सहित करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी घर वालों को सुबह हुई। कमरों में गए तो देखा सामान बिखरा पड़ा था। एक ही रात तीन घरों में चोरी से गांव में दहशत है। पीड़ितों ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर मौका मुआयना किया। पीड़ितों ने हैदराबाद थाना में चोरी की तहरीर दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। एसओ धर्मदास सिद्धार्थ ने बताया कि जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले 28 सितंबर की रात चोरों ने भल्लिया बुजुर्ग निवासी संतोष सोनी की सोने-चांदी की दुकान में नकब लगाकर दो हजार रुपये आर्टिफिशल ज्वैलरी, साड़ियां सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए थे। 15 दिन पूर्व केसवापुर निवासी अंकित वर्मा के घर से लाखों का सामान चोर बटोर ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें