फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से सात साल के बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन। घर के दरवाजे में दौड़ रहे करंट की चपेट में आकर सात साल का बच्चा झुलस गया। जिला अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में उसकी मौत हो गई। घर वालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

गांव छेदुई पतिया निवासी अरविंद गुप्ता ने बताया कि घर पर अखंड पाठ करवाने की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने पड़ोस के पप्पू का डीजे सेट बुक किया था। डीजे मालिक लाउडस्पीकर बांधने के लिए तार बिछाने लगा। घर के मुख्य दरवाजे पर तार कटा हुआ था। उन्होंने डीजे के कर्मचारियों को तार कटे होने की जानकारी दी, लेकिन कर्मचारियों ने ठीक नहीं किया। सुबह 10 बजे उनके पुत्र आयुष गुप्ता (सात) ने दरवाजा खोला तो वह उसकी चपेट में आ गया। यह देख घर में अफरातफरी मच गई। घर वालों ने किसी तरह बच्चे को छुड़ाया। परिवार वाले उसे जिला अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में शारदानगर के पास बच्चे ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें