फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अवैध वाहनों पर शिकंजा, अभियान में 28 सीज, 43 के चालान

Thu, 23 Jul 2026 11:21 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन शांति भूषण पांडेय ने बृहस्पतिवार को बड़ी कार्रवाई की। प्रवर्तन दल के साथ उन्होंने शारदानगर, ढकेरवा, पढुआ, निघासन एवं सिंगाही क्षेत्र में 28 वाहनों को सीज कर दिया, जबकि 43 वाहनों के चालान किए।
विज्ञापन

एआरटीओ शांति भूषण पांडेय ने बताया कि स्कूली वाहनों पर भी शिकंजा कसा गया। आधारशिला एकेडमी की बस बिना प्रपत्र दौड़ती मिली, लेकिन बच्चों का संचालन करने पर सीज कर दिया। गुरुनानक देव शिक्षा अकेडमी तिकुनिया एवं एसबी मार्डन स्कूल का भी एक-एक वाहन सीज किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें