फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: रेल पटरी में आई दरार, 45 मिनट खड़ी रही ट्रेन

विज्ञापन
खीरी नहर शाखा पुल संख्या 156 के पास क्षतिग्रस्त रेल पटरी। संवाद
विज्ञापन
ओयल। क्षेत्र के ग्राम छोटी उमरिया की शारदा सहायक नहर शाखा पुल संख्या 156 से निकली रेल पटरी में दरार आने के बाद ट्रेन को रोक दिया गया।
विज्ञापन

सुबह रेलवे ट्रैक पर पेट्रोलिंग को निकले रेल कर्मियों को ग्राम छोटी उमरिया खुर्द के पास शारदा सहायक बड़ी नहर पर बले रेलवे पुल से करीब 50 मीटर की दूरी पर लाइन में दरार मिली। सजगता दिखाते हुए रेल कर्मियों ने तत्काल अधिकारी को सूचना दी।
इसके बाद प्रातः करीब 6:40 बजे मैलानी से डॉलीगंज जाने वाली ट्रेन रेलवे हॉल्ट के पहले वाईडी इंटर कॉलेज के पास करीब 45 मिनट तक खड़ी कर दी गई। मरम्मत के बाद ट्रेन को रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआरएम गौरव अग्रवाल ने बताया, सुबह पटरी पर पेट्रोलिंग को निकले रेल कर्मचारियों से नहर के पास ट्रैक क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली। इसके पश्चात मैलानी से लखनऊ आने वाली ट्रेन को पहले ही रोक दिया गया। ट्रैक की मरम्मत में करीब 45 मिनट लगे। इसके बाद ट्रेन ओयल हॉल्ट से लखनऊ के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें