फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोग्य बंधु व आरोग्य बहन ने लिया पांच हजार संक्रमितों की निगरानी का जिम्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कोविड के बढ़ते संक्रमण की रोकथाम के लिए डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह की अभिनव पहल ऑपरेशन कोविड विजय 2021 मुहिम अब रंग लाने लगी है। बुधवार को डीएम की इस अभिनव पहल से प्रेरित होकर 26 तहसील (राजस्व) कर्मी स्वेच्छा से इस ऑपरेशन से जुड़े, जो आरोग्य बंधु व आरोग्य बहन के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। अब जिले में इस मिशन में कुल 50 राजस्व कर्मी आरोग्य बंधु व आरोग्य बहन की भूमिका में होम आइसोलेशन वाले संक्रमितों की निगरानी करेंगे। ऑपरेशन कोविड विजय 2021 से जुड़े 50 राजस्व कर्मियों ने पांच हजार संक्रमित मरीजों की निगरानी की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली है।
विज्ञापन

डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इस मुहिम के लक्ष्य है कि जिले में शत प्रतिशत टीकाकरण लक्ष्य की प्राप्ति हो। सभी संक्रमित व्यक्तियों तक उपचार व दवाओं की पहुंच बनाना है। आरोग्य बंधुओं व आरोग्य बहनों द्वारा होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों का दैनिक हालचाल लेना, किसी भी चिकित्सीय समस्या का त्वरित समाधान कराना प्राथमिकता है।
होम आइसोलेशन वाले मरीजों को शत प्रतिशत कोविड मेडिसिन किट पहुंचाना है। डीएम ने कलेक्ट्रेट कर्मियों द्वारा निभाए जाने वाले आरोग्य बंधु व आरोग्य बहन की दायित्व व भूमिका की जानकारी दी। अभियान के सह समन्वयक/ कलक्ट्रेट कर्मी सुधीर सोनी ने बताया कि पिछले सप्ताह जिले में ऑपरेशन कोविड विजय मुहिम शुरू हुई, जो मील का पत्थर साबित हो रही है। इसके बेहतर परिणाम सामने आ रहे हैं। मुहिम की शुरुआत में 24 कलक्ट्रेट कर्मी आरोग्य बंधु व आरोग्य बहन की भूमिका अदा करनी शुरू की। यह आरोग्य बंधु व आरोग्य बहन होम आइसोलेशन में रह रहे 100-100 संक्रमित मरीजों की प्रतिदिन निगरानी कर रहे हैं। उनका हालचाल लेकर तापमान व ऑक्सीजन लेवल रजिस्टर में अनुरक्षित कर रहे हैं। हर पांच आरोग्य बंधु व आरोग्य बहन पर एक चिकित्सक आवंटित है, जो आवश्यकतानुसार गंभीर मरीजों से चिकित्सीय सुविधाएं मुहैया कराने के साथ ही फैसिलिटी अलॉटमेंट भी कराने में मदद करते हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी सौम्य शील सिंह ने ऑपरेशन कोविड विजय के विजन को पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी। बैठक में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बीसी पंत, आरोग्य बंधु-आरोग्य बहन टीम प्रमुख प्रशासनिक अधिकारी सलीम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें