फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल के तीन युवकों को सजा

विज्ञापन
court
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मोहम्मदी स्थित पंजाब नेशनल बैंक में सेंधमारी कर लॉकर को काटने की कोशिश के मामले में नेपाल के तीन युवकों को दोष सिद्ध होने पर एडीजे सुनील प्रसाद ने दो-दो साल की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

अभियोजन अधिकारी पवन गौतम ने बताया कि नेपाल के रूपनदेही जिले के रहने वाले कुलदीप सिंह और जिला बाजुरी निवासी चंद्रबहादुर उर्फ राकेश व धन सिंह उर्फ मोटू नेपाल से आकर नोएडा में रहकर एक संगठित गिरोह के रूप में अपराध को अंजाम देते थे, वर्ष 2018 में तीनों ने पंजाब नेशनल बैंक की मोहम्मदी शाखा में गैस कटर से मुख्य लॉकर को भी लगभग काट दिया था लेकिन गैस खत्म होने के कारण कैश पर हाथ साफ नहीं कर सके थे। सीसीटीवी फुटेज से पकड़ में आने के बाद तीनों जिला जेल में बंद थे। अदालती सुनवाई पूरी होने के बाद एडीजे सुनील प्रसाद ने तीनों को दो-दो वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है साथ ही तीनों पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें