लखीमपुर खीरी । टेरर फंडिग के मामले में अहम मुमताज अली की जमानत अर्जी पर सुनवाई गुरुवार को होगी। हालांकि इससे पहले भी जिला जज अदालत से अरोपी मुमताज की जमानत खारिज हो चुकी है, लेकिन कुछ दिनों बाद ही आरोपी की ओर से दूसरी जमानत अर्जी पेश करते हुए खुद को निर्दोष बताया गया।
तिकुनिया थाना क्षेत्र के नेपाल बार्डर डांगा निवासी मुमताज अली ने टेरर फंडिग के मामले में दूसरी बार जमानत अर्जी पेश की है। नेपाल राष्ट्र बैंक की वेबसाइट को हैक करते हुए जालसाजी और ठगी के मामले में यूपी एटीएस ने जांच के बाद जिला खीरी के मुमताज पर भी चार्जशीट दाखिल कर रखी है। हालांकि चार्जशीट दाखिल होने के पहले ही आरोपी संजय अग्रवाल, अशोक खराडे, सदाकत सहित कई आरोपियों और मुमताज ने जमानत अर्जी पेश की थी जिसे प्रथम एडीजे कुलदीप सक्सेना ने खारिज कर दिया था बाद में धाराएं बदल जाने के कारण आरोपी मुमताज ने दूसरी जमानत अर्जी दाखिल की है, जिस पर जिला जज की अदालत में गुरुवार को सुनवाई होगी। संवाद