फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार एसोसिएशन चुनाव गोला: 11 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। सेंट्रल बार एसोसिएशन के चुनाव की दो दिवसीय नामांकन प्रक्रिया संपन्न हो गई है। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मंत्री सहित सात पदों पर 11 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।
विज्ञापन

सेंट्रल बार एसोसिएशन की चुनाव कमेटी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार गुप्ता, सुनीता मिश्रा, हरिनाम पांडे, संदीप अवस्थी, पंकज वर्मा, अजय यादव के समक्ष अध्यक्ष पद पर विजयकांत श्रीवास्तव, लालबिहारी वर्मा, उपाध्यक्ष पद पर जानकी प्रसाद शुक्ल, अनवारुल हक, मंत्री पद पर नरेंद्र कुमार शुक्ल, वीरेंद्र कुमार, उपमंत्री पद पर श्रवण कुमार और नरेंद्र कुमार आर्य ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया, वहीं कोषाध्यक्ष पद पर सलामत बेग, ऑडिटर मोहनलाल मौर्य, पुस्तकालय अध्यक्ष के लिए नागेंद्र कुमार सिंह ने एकल नामांकन किया, जिससे उनका निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है।
चुनाव कमेटी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि सेंट्रल बार एसोसिएशन के चुनाव में 245 अधिवक्ता अपने मत का प्रयोग करेंगे। 20 जनवरी को नामांकन पत्रों पर आपत्ति, जांच एवं वापसी होगी। 23 को प्रत्याशियों की जनरल स्पीच और 24 जनवरी को मतदान होगा। इस मौके पर मनोज श्रीवास्तव, ब्रजेश तिवारी, राजेश गिरि, तारिक इस्लाम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें