लखीमपुर खीरी। भाजपा सांसद रेखा वर्मा के खिलाफ चुनाव अधिसूचना व आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में कोई गवाह अदालत नहीं पहुंचा। अदालत ने धौरहरा पुलिस को सम्मन जारी करते हुए अग्रिम नियत तिथि पर गवाही पेश करने का आदेश दिया है। वहीं एडीजीसी कौशल किशेार ने बताया कि अदालती आदेश के अनुपालन में नौ जनवरी को गवाही पेश करने के लिए कोर्ट पैरोकार को सूचित किया गया है व साक्षियों के वारंट जारी किया है।
सपा नेताओं की फाइल मृत्यु आख्या पर अटकी
लखीमपुर खीरी। समाजवादी पार्टी के एमएलसी सहित दर्जन भर पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं के खिलाफ सुनवाई फिर टल गई। जिला मुख्यालय पर हुए प्रदर्शन व पुतला दहन के मामले में समाजवादी युवजन सभा के नेता रहे दिवंगत गुडडू यादव व एक अन्य आरोपी के खिलाफ कोतवाली सदर पुलिस ने अब तक मृत्यु आख्या अदालत में नहीं भेजी है। इसके चलते समाजवादी पार्टी से जुडे़ लोगों के खिलाफ अदालती पत्रावली में आरोप नहीं तय हो सके है, अभियोजन पक्ष के मुताबिक समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष मोहम्मद कय्यूम व एमएलसी शशांक सिंह यादव और मीडिया प्रभारी चंदनलाल वाल्मीकि सहित दर्जन भर पदाधिकारियों ने प्रदर्शन के दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती का पुतला फूंका था और आपत्तिजनक नारे लगाए थे। ंसंवाद