फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दंपती से लूट, तमंचा तानकर जेवर-नकदी छीनी

Sun, 29 Mar 2026 11:07 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
उचौलिया। थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग से लौट रहे दंपती से बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचा तानकर जेवर और नकदी लूट ली। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव नगरा निवासी आवेश सिंह ने बताया कि वह शनिवार दोपहर पत्नी पूजा और दो बच्चों के साथ बाइक से ससुराल जलालपुर गए थे। रात करीब आठ बजे लौटते समय राष्ट्रीय राजमार्ग से बालदेवता मार्ग पर मुड़ने के बाद रेल क्रॉसिंग से पहले झाड़ियों में छिपे तीन बदमाशों ने बाइक आगे लगाकर उन्हें रोक लिया।
एक बदमाश ने तमंचा तानकर पत्नी पूजा देवी से सोने का हार, मंगलसूत्र, कुंडल और चांदी की पायलें छीन लीं। साथ ही आवेश से पांच हजार रुपये नकद लूट लिए। वारदात के बाद बदमाश हाईवे की ओर भाग गए।
विज्ञापन

सूचना पर यूपी-112 की पीआरबी और उचौलिया पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल नारायण सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।

बिना नंबर प्लेट की बाइक पर थे बदमाश
पीड़ित के अनुसार, बदमाश बिना नंबर की हीरो एचएफ डीलक्स बाइक पर थे, जो पुरानी लग रही थी। उनकी बोलचाल से वे आसपास के क्षेत्र के लग रहे थे। लूट के दौरान बदमाशों ने मोबाइल फोन नहीं छीना, जिससे घटना के बाद आवेश ने घर फोन कर जानकारी दी। सीओ मोहम्मदी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज की गई है। एसओजी और क्राइम ब्रांच को खुलासे के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें