फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 77 घंटे बाद पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ

Sun, 29 Mar 2026 11:06 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पिंजरे में कैद तेंदुआ।संवाद
विज्ञापन
निघासन। बेलरायां वनरेंज के फुटहा फार्म इलाके में दहशत का पर्याय बना तेंदुआ आखिरकार 77 घंटे की मशक्कत के बाद वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। शनिवार देर रात करीब 11 बजे मिली इस सफलता के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

यह वही तेंदुआ है, जिसने सात वर्षीय मासूम सिमरन कौर को अपना शिकार बनाया था। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने फुटहा फार्म समेत सिंधौना, रमुआपुर और दलराजपुर गांवों में व्यापक अभियान चलाया था। इलाके में पांच पिंजरे लगाए गए थे।
डीएफओ कीर्ति चौधरी के निर्देश पर एसडीओ मनोज तिवारी के नेतृत्व में बेलरायां रेंजर भूपेंद्र सिंह और लुधौरी रेंजर मोबीन आरिफ समेत विशेष टीम लगातार मौके पर डटी रही। करीब 48 घंटे की कड़ी निगरानी और प्रयासों के बाद तेंदुआ पिंजरे में फंस गया और कुल 77 घंटे बाद उसे कैद कर लिया गया।
विज्ञापन

रेंजर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए तेंदुए को वन रेंज कार्यालय लाया जा रहा है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर उसका मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा, जिसके बाद उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें