फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ससुर की तेरहवीं से लौट रहे दंपती सड़क हादसे में घायल, पति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। ससुर की तेरहवीं से लौट रहे बाइक सवार दंपती दूसरी बाइक की चपेट में आकर जख्मी हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर घायल है। हादसे में दूसरी बाइक सवार पर दो युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए, उन्हें लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

थाना नीमंगाव क्षेत्र के गांव लुकेपारा निवासी अशोक सिंह (50), पत्नी उमा देवी के साथ बाइक से रविवार को मैगलगंज के बाइकुआं स्थित अपनी ससुराल गए थे। ससुर की सोमवार को तेरहवीं थी।
बुधवार की सुबह अशोक सिंह, पत्नी के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। कस्ता से पहले शिवाला तिराहे के पास सामने से आ रही बाइक की चपेट में आ गए। हादसे में अशोक की मौत हो गई, जबकि पत्नी उमा देवी गंभीर घायल हो गईं, उनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके अलावा दूसरे बाइक पर सवार दो अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए। हालत गंभीर होने पर दोनों को लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें