फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गैंगस्टर एक्ट के आरोपी दंपती को किया गिरफ्तार

Wed, 01 Oct 2025 01:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
गैंगस्टर एक्ट के आरोपी दंपती। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
पलियाकलां। मादक पदार्थ की तस्करी में लंबे समय से लिप्त दंपती को पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि मादक पदार्थ के धंधे में शामिल विक्की नेपाली उर्फ विक्की गुप्ता निवासी ग्राम ज्ञानीपुर, थाना शिवगढ़ सुल्तानपुर हाल पता थारूपुरवा मकनपुर पर एनडीपीएस एक्ट समेत अन्य मुकदमे दर्ज हैं। उसकी पत्नी बसंती गुप्ता पर भी एनडीपीएस एक्ट की रिपोर्ट दर्ज है। मामले में दोनों पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी की जा चुकी है। पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। इस बीच दोनों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

कागजी कार्रवाई के बाद दोनों का चालान किया गया है। बताया कि दोनों साथ मिलकर ब्राउन शुगर का धंधा करते थे। भारत से नेपाल भी ब्राउन शुगर की तस्करी करने का काम करते थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें