फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना परिणाम से क्षुब्ध समर्थकों ने काटा हंगामा

Mon, 02 Nov 2015 08:07 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड मितौली की जिला पंचायत सदस्य पद के एक परिणाम को लेकर प्रत्याशी समर्थकों ने हंगामा किया। कुछ लोगों ने पत्थरबाजी कर मतगणना में धांधली का आरोप लगाया, जिसके बाद एसडीएम की अगुवाई में पुलिस फोर्स ने सड़क पर फ्लैग मार्च किया। मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद मितौली में हैदराबाद, नीमगांव, सदर कोतवाली, मैगलगंज आदि थानों से फोर्स भेजा गया। एडीएम एसपी सिंह ने प्रत्याशी के पति और गुस्साए समर्थकों से बातचीत कर मामला शांत कराया, लेकिन चुनाव परिणाम घोषित नहीं किया गया है।
विज्ञापन

मितौली द्वितीय सीट पर सुमन सिंह पत्नी नरेंद्र सिंह और पुष्पा देवी पत्नी मनीराम गौतम सहित अन्य प्रत्याशियों के बीच मुकाबला था। इस सीट के शुरुआती मतगणना रुझान में पुष्पा देवी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सुमन सिंह से कई राउंड तक आगे रहीं, लेकिन सोमवार को अचानक बाजी पलट गई। लगातार बढ़त बनाकर आगे चल रही पुष्पा देवी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सुमन सिंह से हार गईं। इससे आहत होकर समर्थकों ने मतगणना स्थल के बाहर हंगामा कर दिया। कुछ लोगों ने पत्थरबाजी कर दी तो किसी ने एक तख्त को जला दिया। प्रत्याशी के पति मनीराम गौतम सहित समर्थकों ने मतगणना में धांधली का आरोप लगाया। काफी देर तक हंगामा चलता रहा, जिससे मौके पर कई थानों का पुलिस फोर्स बुलाकर स्थिति पर नियंत्रण किया गया। एडीएम एसपी सिंह ने मितौली पहुंचकर असंतुष्ट प्रत्याशी समर्थकों से बातचीत कर मामले का निपटारा कराया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक परिणाम घोषित नहीं किया गया था। एडीएम एसपी सिंह ने बताया कि प्रत्याशी समर्थकों ने गलतफहमी में आकर हंगामा किया था। अब आयोग के निर्देशानुसार परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें