फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोटों की गिनती के लिए स्थल तय

Fri, 09 Oct 2015 06:30 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव में मतदान प्रक्रिया के बाद वोटों की गिनती के लिए प्रशासन ने मतगणना स्थल तय कर दिए हैं। अधिकतर जगहों पर ब्लाक मुख्यालयों पर स्थित इंटर कॅालेजों में वोटों की गिनती की जाएगी। डीएम किंजल सिंह ने इन मतगणना स्थलों को स्वीकृत दे दी है और इसे ऑनलाइन भी कर दिया गया है। मतदान के बाद मतपेटियां कड़ी सुरक्षा के बीच निर्धारित मतगणना स्थलों पर बने स्ट्रांग रूम में रहेंगी।
विज्ञापन

एडीएम एसपी सिंह ने बताया कि जिले में चरण चरणों में पंचायत चुनाव होना है। शुक्रवार को पहले चरण का मतदान हुआ। जबकि 13 अक्तूबर को दूसरे, 17 अक्तूबर को तीसरे और 29 अक्तूबर को चौथे चरण का मतदान होना है। सभी चरणों के मतपत्रों की गिनती एक नवंबर को होनी है। एडीएम ने बताया कि ब्लाक मुख्यालयों पर जिन जगहों पर मतगणना की जाएगी, उनकी सूची मतगणना से जुड़े सभी अधिकारियों को भेज दी गई है। साथ ही सूची को ऑनलाइन भी कर दिया गया है।
ब्लाकों में यहां बने हैं मतगणनास्थल
धर्मसभा इंटर कॉलेज देवकली रोड, लखीमपुर, कन्हैया इंटर कॉलेज बेहजम, विकास खंड परिसर फूलबेहड़, जवाहर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केलवपुरवा (नकहा) लखीमपुर खीरी, पब्लिक इंटर कॉलेज गोला, जिला पंचायत इंटर कालेज, बिजुआ,  जानकी देवी कन्या इंटर कॉलेज बांकेगंज, मंडी समिति मोहम्मदी, राजा लोने सिंह इंटर कॉलेज मितौली, केन ग्रोवर्स इंटर कॉलेज जेबीगंज, राजकीय इंटर कॉलेज धौरहरा, मंडी समिति पलियाकलां, जिला पंचायत इंटर कॉलेज निघासन, पब्लिक इंटर कॉलेज नरगड़ा (ईसानगर), कांतीदेवी इंटर कॉलेज लखनपुरवा (रमियाबेहड़) बनाए गए हैं।
विज्ञापन

सुरक्षा-व्यवस्था चौकस रहे
आयोग को आशंका है कि मतगणना वाले दिन जीत और हार की जानकारी होने के बाद प्रत्याशी गुटों के बीच झगड़ा और मारपीट की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। ऐसे में आयोग ने मतगणनास्थल पर सुरक्षा-व्यवस्था चौकस रखने पर जोर दिया है ताकि मौजूदा स्थिति को संभाला जा सके।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें