फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीटर गेज लाइन को बंद करने की उल्टी गिनती शुरू

Sun, 02 Oct 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
line - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
15 अक्तूबर से सीतापुर मैलानी रूट पर होगा मेगा ब्लाक
विज्ञापन

मालगोदाम के पास उखाड़ी जाने लगीं पटरियां 
लखीमपुर जिले को लखनऊ और बरेली से जोड़ने वाली मीटर गेज रेल लाइन के बंद होने की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। सीतापुर ऐशबाग रूट बंद होने के बाद अब सीतापुर लखीमपुर के बीच 15 अक्तूबर से मेगा ब्लाक होने जा रहा है, जिसके लिए सिर्फ 11 दिन शेष बचे हैं। यात्रियों को इस रूट पर ट्रेन का सफर करने के लिए करीब एक साल का इंतजार करना पड़ेगा।     
ऐशबाग-मैलानी रेल प्रखंड पर मीटर गेज की विदाई को उल्टी गिनती शुरू हो गई है। करीब 130 साल तक जिले के लोगों को कानपुर, लखनऊ, बरेली, नैनीताल, आगरा, मथुरा और राजस्थान के जोधपुर से जोड़ने वाली मीटरगेज लाइन का अस्तित्व अब समाप्त की ओर है, जिसकी तारीख भी निर्धारित हो चुकी है। मीटर गेज को ब्राडगेज में बदलने की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। अमान परिवर्तन का काम 15 अक्तूबर से शुरू होगा, जिसके लिए 14 अक्तूबर की रात से ट्रेनों का संचालन बंद हो जाएगा। यात्री इस रूट पर सिर्फ 11 दिन ही यात्रा कर सकेंगे। हालांकि मैलानी पीलीभीत और मैलानी बहराइच रूट पर ट्रेनों का संचालन होता रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पटरियां उखाड़ने का काम शुरू          
मेगा ब्लाक की तारीख निर्धारित होते ही अमान परिवर्तन के काम में तेजी आने लगी है। अमान परिवर्तन का काम करवा रही कार्यदायी संस्था ने पटरियों को उखाड़ने का काम रविवार से शुरू करवा दिया है, जिससे मालगोदाम प्लटेफार्म के पास की लाइन नंबर एक को उखाड़ने का काम प्रारंभ हो गया है।      
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें