फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काउंसिलिंग में उमड़े प्रदेश भर से अभ्यर्थी

Sat, 10 Jan 2015 07:57 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती के चौथे चरण की काउंसिलिंग के दूसरे दिन भी प्रदेश के विभिन्न जिलों के अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ी। कड़ाके की ठंड में अभ्यर्थी शाम पांच बजे तक लाइन में लगे रहे। शनिवार को यहां पांच हजार से अधिक अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग की गई।
विज्ञापन

मूल प्रमाणपत्रों की बाध्यता समाप्त होने के कारण लोग कई जिलों में काउंसिलिंग करा रहे हैं यही कारण है कि शनिवार को भी हजारों की संख्या में अभ्यर्थी उमड़े। यहां अभ्यर्थियों की संख्या को देखते हुए  20 काउंटर बनाए गए। सभी पर अभ्यर्थी लंबी-लंबी कतार में खड़े रहे। दूसरे दिन भी काउंसिलिंग में अव्यवस्थाएं हावी रहीं। कई काउंटरों पर  काउंसलर न होने से घंटों अभ्यर्थी खाली खड़े रहे इसको लेकर कई बार अभ्यर्थियों ने विरोध भी किया। शनिवार को यहां लगभग 5500 अभ्यर्थियों की काउंसलिंग की गई। शनिवार को काउंसिलिंग में परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों और खंड शिक्षा अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई गई। यहां अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों की जांच की गई तथा शीट पर हस्ताक्षर कराए गए।
राजापुर चौराहे पर कई बार लगा जाम
काउंसिलिंग कराने आए अभ्यर्थियों के वाहन एलआरपी और खीरी रोड पर काफी दूर तक खड़े रहे। इससे दूसरे वाहनों को निकलने में दिक्कत हुई। आईटीआई चौराहे से डॉयट तक अभ्यर्थियों की भीड़ के चलते कई बार जाम लगा।
विज्ञापन

आईटीआई चौराहे पर रही मेले जैसी स्थिति
अभ्यर्थियों की भीड़ को देखते हुए तमाम फोटो कॉपी वाले तथा खान पान के ठेले आईटीआई के बाहर लग गए। यहां भी दिन भर अभ्यर्थियों की भीड़ के चलते अव्यवस्था रही। पुलिस को ट्रैफिक व्यवस्था बनाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें