फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: परास्नातक में प्रवेश के लिए आज से काउंसलिंग

Mon, 27 Jul 2026 11:07 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
युवराज दत्त महाविद्यालय में काउंसलिंग के दौरान छात्र छात्राओं के प्रपत्र जांचते डॉ. हेमंत पाल।
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। युवराजदत्त महाविद्यालय में मंगलवार से परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए काउंसलिंग शुरू होगी। कॉलेज प्रशासन ने सोमवार देर शाम पीजी की मेरिट सूची नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी।
विज्ञापन

रिक्त सीटों के लिए दूसरी मेरिट सूची जारी की जाएगी। स्नातक कक्षाओं की काउंसलिंग भी जारी है। प्राचार्य प्रो. हेमंत पाल ने बताया कि बीए में 1320, बीकॉम में 360, बीएससी में 600, बीएड में 50, एमए फिलॉसफी में 60, अंग्रेजी में 60, राजनीतिक विज्ञान में 120, हिंदी में 60, अर्थशास्त्र में 60, इतिहास में 60, एमकॉम में 60 और एमएससी बॉटनी में 20 सीटों पर प्रवेश लिया जाता है।
सोमवार को प्राचार्य प्रो. हेमंत पाल ने काउंसलिंग स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अभ्यर्थियों एवं अभिभावकों से संवाद कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उच्च स्तरीय प्रवेश समिति की बैठक में प्रवेश प्रक्रिया की समीक्षा कर बीए, बीएससी (गणित) और बीकॉम में ऑनलाइन पंजीकरण दोबारा खोलने का निर्णय लिया गया, ताकि इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों को आवेदन का एक और अवसर मिल सके।
विज्ञापन

सोमवार तक बीए में 250, बीएससी में 80 और बीकॉम में 50 छात्र-छात्राओं ने काउंसलिंग कराई है। महाविद्यालय प्रशासन ने मेरिट सूची में चयनित अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि पर आवश्यक अभिलेखों के साथ उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें