फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बीए की 1320 सीटों के लिए आज से होगी काउंसलिंग

Wed, 22 Jul 2026 11:37 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
युवराजदत्त महाविद्यालय लखीमपुर।  संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर के युवराज दत्त महाविद्यालय (वाईडीसी) में स्नातक व परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए बृहस्पतिवार से काउंसलिंग शुरू होगी। बुधवार देर शाम महाविद्यालय परिसर में प्रथम वरीयता सूची चस्पा कर दी गई। महाविद्यालय प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

महाविद्यालय में बीए की 1320, बीकॉम की 360, बीएससी की 600 और बीएड की 50 सीटों पर प्रवेश होंगे। परास्नातक स्तर पर एमए दर्शनशास्त्र में 60, अंग्रेजी में 60, राजनीति विज्ञान में 120, हिंदी में 60, अर्थशास्त्र में 60, इतिहास में 60, एमकॉम में 60 और एमएससी बॉटनी में 20 सीटों पर प्रवेश दिए जाएंगे।
महाविद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि व समय पर सभी मूल प्रमाणपत्र, अंकपत्र, स्थानांतरण प्रमाणपत्र, चरित्र प्रमाणपत्र, जाति एवं आय प्रमाणपत्र (यदि लागू हो) और अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने की अपील की है।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. हेमंत पाल ने बताया कि प्रथम मेरिट सूची के आधार पर काउंसलिंग के बाद पात्र अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। सभी व्यवस्थाएं पूरी हैं। रिक्त सीटें बचने पर नियमानुसार अगली मेरिट सूची जारी की जाएगी।
-
सीजीएनपीजी कॉलेज में बीए और एमए में प्रवेश शुरू
गोला गोकर्णनाथ। सीजीएनपीजी महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर पंकज सिंह ने बताया कि कॉलेज में वर्तमान सत्र के लिए प्रवेश शुरू हो गए हैं। बीए प्रथम वर्ष में हिंदी, अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, भूगोल, समाजशास्त्र, राजनीति शास्त्र, संस्कृत, शारीरिक शिक्षा व गृह-विज्ञान और एमए प्रथम वर्ष में हिंदी, अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, भूगोल, समाजशास्त्र व राजनीति शास्त्र विषय में प्रवेश लिए जा रहे हैं।
काउंसलिंग के समय अभ्यर्थियों को एलयूआरएनएस सत्र 2026-27 (लखनऊ यूनिवर्सिटी रजिस्ट्रेशन नंबर), हाईस्कूल व इंटरमीडिएट अंकपत्र, स्थानांतरण व चरित्र प्रमाणपत्र, जाति व आय प्रमाणपत्र, आधार कार्ड की छायाप्रति और दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ प्रमाणपत्रों की मूल व छायाप्रति लेकर उपस्थित होना होगा, जो अभ्यर्थी महाविद्यालय से प्रवेश फॉर्म ले चुके हैं, वे फॉर्म ऑनलाइन कराकर प्रवेश प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल के माध्यम से एलयूआरएनएस पंजीकरण अनिवार्य है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें