फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: युवराजदत्त महाविद्यालय में शुरू हुई काउंसलिंग, 31 अंतिम तिथि

Thu, 23 Jul 2026 11:23 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर के युवराजदत्त महाविद्यालय में स्नातक और परास्नातक के लिए बृहस्पतिवार से प्रवेश प्रक्रिया को लेकर काउंसलिंग शुरू हो गई है। कॉलेज प्रशासन ने इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली थीं। पहले दिन कुल 109 प्रवेशार्थियों ने अपना प्रवेश सुनिश्चित कराया।
विज्ञापन

सुबह प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राएं कॉलेज पहुंचने लगे थे। मेरिट सूची में नाम देखने के बाद प्रवेशार्थी कॉलेज में काउंसलिंग को लेकर बनाए गए निश्चित काउंटर पर पहुंचे और अपनी काउंसलिंग कराते हुए प्रवेश सुनिश्चित कराया।
बताते चले कि कॉलेज में बीए की 1320 के अलावा बीकाम-360, बीएससी-600, बीएड-50, एमए फिलाॅसफी-60, एमए अंग्रेजी-60, एमए राजनीतिक विज्ञान-120, एमए हिंदी-60, एमए अर्थशास्त्र- 60, एमए इतिहास-60, एमकॉम-60 व एमएससी बाॅटनी-20 सीटों पर प्रवेश लिया जाता है।
विज्ञापन

पहले दिन बीए, बीएससी, बीकॉम में प्रवेश के लिए कुल 109 प्रवेशार्थियों ने प्रवेश सुनिश्चित कराया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. हेमंत पाल ने बताया कि पहले कुछ भीड़ न के बराबर दिखाई दी। महज 109 प्रवेशार्थियों ने ही प्रवेश लिया। बताया कि सीटों के सापेक्ष अभी तक कम आवेदन कॉलेज को प्राप्त हुए हैं। इसको लेकर काउंसलिंग के साथ ही आवेदन भी स्वीकार किए जा रहे हैं, ताकि कोई भी छात्र-छात्राएं प्रवेश से वंचित न रह सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें