फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

और गहरा सकती है बिजली की समस्या

Sun, 24 Apr 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
बिजली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
अनपरा डी की इकाई डाउन, दो घंटे कम मिलेगी सप्लाई
पहले से ही ओवरलोड होने से बार-बार ट्रिप हो रहे फीडर
भीषण गर्मी में शहरवासियों को बिजली की और कटौती से जूझना पड़ सकता है। विद्युत उत्पादन केंद्र अनपरा डी की एक इकाई में आग लगने से बिजली उत्पादन डाउन हो गया है, इससे लखीमपुर शहर की बिजली सप्लाई पर दो से तीन घंटे का असर पड़ सकता है। अधिकारियों के मुताबिक अनपरा डी से ही लखनऊ, सीतापुर, लखीमपुर आदि शहरों को बिजली दी जाती है। इस वजह से अनपरा डी की 500 मेगावॉट की उत्पादन इकाई में आग लगने की वजह से बिजली उत्पादन पर असर पड़ा है। 
बता दें कि इमरजेंसी रोस्टरिंग के साथ-साथ ओवरलोडिंग की समस्या तेजी से बढ़ रही है। इसकी वजह से शहरवासियों को महज 15 से 16 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। वहीं लगातार बढ़ते तापमान के कारण सभी उपकेंद्रों के फीडर ओवरलोड हो गए हैं। जिससे नई बस्ती और ईदगाह उपकेंद्र से जुड़े फीडर बार-बार ट्रिप हो रहे हैं। इस ट्रिपिंग के कारण पिछले चार दिनों से शहर की बिजली सप्लाई लड़खड़ाई हुई है। वैसे तो यहां दो चरणों में दोपहर दो बजे से चार बजे तक तथा रात एक बजे से तीन बजे रोस्टरिंग लागू रहती है लेकिन ओवरलोडिंग और ट्रिपिंग की वजह से तीन से चार घंटे की अतिरिक्त इमरजेंसी बिजली कटौती हो रही है। वहीं बिजली लोड बढने से उपकेंद्रों से जुड़े फीडर बार-बार ट्रिप हो रहे हैं, खासकर जेल फीडर, संकटा देवी फीडर, पंजाबी कालोनी, राजगढ़, ईदगाह, विकास भवन फीडर पर ट्रिपिंग की समस्या बढ़ रही है। बिजली अधिकारियों के मुताबिक सबसे ज्यादा दिक्कत शाम छह बजे से लेकर रात नौ बजे तक हो रही है। ओवरलोडिंग की वजह से उपकेंद्रों की बिजली मशीनें भी हांफने लगी हैं। ऐसे में अनपरा डी की विद्युत उत्पादन इकाई के डाउन होने से शहर में बिजली की समस्या और भी गहरा सकती है। 
विज्ञापन

 
ओवरलोडिंग से निजात के लिए चाहिए 130 ट्रांसफार्मर 
शहर में करीब 900 ट्रंासफार्मर लगे हुए हैं। आरएपीडीआरपी योजना के अंतर्गत 216 ट्रांसफार्मर लगाए जाने थे, जिनमें 86 ट्रांसफार्मर ही लग पाए हैं। जबकि 130 ट्रांसफार्मरों को लगाया जाना शेष है। भीषण गर्मी में फीडर को ओवरलोडिंग से बचाने के लिए इन सभी ट्रांसफार्मरों का लगना जरूरी है। इसके बाद ही शहरवासियों को ओवरलोडिंग और ट्रिपिंग की समस्या से निजात मिल पाएगी। 
विज्ञापन

 
अनपरा डी की एक इकाई में आग लग गई है, इससे बिजली उत्पादन भी डाउन हुआ है। चूंकि लखीमपुर और सीतापुर का क्षेत्र अनपरा से जुड़ा हुआ है, इसलिए उत्पादन इकाई के बंद होने का असर यहां भी पड़ेगा। शहरवासियों को दो से ढाई घंटे कम बिजली मिल पाएगी। उम्मीद है जल्द ही व्यवस्था में सुधार होने पर हालात सुधर जाएंगे। 
-रजनीकांत मिश्रा, अधिशासी अभियंता लखीमपुर डिवीजन 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें