फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण: 108 लोग और मिले संक्रमित, प्रोटोकॉल का पालन न करना बन रहा वजह

विज्ञापन
रोडवेज बस में बिना मास्क लगाए यात्रा करते यात्री - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में संक्रमितों का मिलना नहीं थम रहा है। इसकी वजह लोगों का कोविड प्रोटोकॉल का पालन न करना है। शनिवार को जिले में 108 और संक्रमित मिले हैं। इससे जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 4894 पहुंच गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. शैलेंद्र भटनागर ने बताय कि शनिवार को 797 लोगों की जांच रिपोर्ट आई। इसमें 75 पॉजिटिव और 722 लोग नेगेटिव रहे। जबकि 22 लोग एंटीजेन एवं 11 लोग निजी लैब की जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव मिले। इससे एक जनवरी से लेकर अब तक संक्रमितों की संख्या 4894 हो गई है। 3839 लोगों के स्वस्थ होने के बाद जिले में एकिटव संक्रमितों की संख्या 1049 है।
उधर, 512 संक्रमित स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में होमक्वारंटीन एवं 49 लोग अस्पताल में भर्ती है। सीएमओ ने बताया कि कोरोना संक्रमण के मामले में जिले का पॉजिटिविटी रेट 5.17 और रिकवरी रेट 78.44 है। सीएमओ का कहना है कि खतरा अभी टला नहीं है। इसलिए सभी लोग कोविड प्रोटोकॉल का पालन कर कोरोना से बचाव करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में कुल संक्रमित- 4894
स्वस्थ हुए- 3839
जिले में एक्टिव केस- 1049
शनिवार को जांच के लिए गए सैंपल- 2830
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें