फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक संक्रमित वृद्ध की मौत, चार नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
corona positive
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जनपद में सोमवार को चार नए कोरोना संक्रमित मिले। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक लैब से कुल 664 रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं, जिसमें दो पॉजिटिव एवं 662 नेगेटिव हैं। इसके साथ दो अन्य स्रोतों से पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। वहीं 72 वर्षीय संक्रमित व्यक्ति की इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हो गई है। तहसील पलिया के अहिरान प्रथम में एक, तहसील सदर के निरंजनपुरवा कैमहरा में एक, अयोध्यापुरी मेला मैदान में एक, शास्त्रीनगर में एक संक्रमित मिला है।
विज्ञापन

कोल्ड चेन में गंदगी मिलने पर भड़के एसीएमओ
मितौली-खीरी। कोविड-19 की वैक्सीन के रखरखाव को लेकर एसीएमओ डॉ.बलवीर सिंह सोमवार को सीएचसी मितौली पहुंचे। कोल्ड चेन का निरीक्षण करने के दौरान वहां पर तमाम कमियां और गंदगी मिली। इस पर उन्होंने नाराजगी जताकर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देेश दिए। उन्होंने कमियों को दूर कर कोरोना वैक्सीन के लिए एक और कमरे में कोल्ड चेन बनाने के निर्देश दिए। एसीएमओ ने बताया कि मितौली ब्लॉक में पहले चरण में कुल 698 लोगों का टीकाकरण होगा, जिनका रजिस्ट्रेशन हो चुका है। हर सीएचसी पर दो से तीन टीमें लगाई जाएंगी। एक टीम में स्वास्थ्य कर्मी के साथ पुलिस कर्मी सहित छह लोग शामिल रहेंगे। एक टीम एक दिन में 100 लोगों का टीकाकरण करेगी।
धौरहरा में कोविड वैक्सीन टीकाकरण के लिए बनी रणनीति
धौरहरा। खमारिया/ईसानगर के अधीक्षक डॉ बी के स्नेही की मौजूदगी में तहसील में वैक्सीन उपलब्ध होने के पश्चात कोविड-19 टीकाकरण अभियान को लेकर रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम एस सुधाकरन ने कहा कि कोविड-19 वैक्सीन शीघ्र उपलब्ध होने की प्रबल संभावना है। इस क्रम में शासन से प्राप्त निर्देशों के तहत कोल्ड चेन संबंधी व्यवस्थाएं, कोविन पोर्टल संबंधी डाटा अपलोडिंग, प्रशिक्षण तथा हेल्थ केयर वर्कर के आंकड़ों को अपलोड करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खमारिया/ईसानगर डॉ बी के स्नेही ने बताया कि प्रत्येक सत्र में छह कर्मियों की तैनाती की जाएगी। टीकाकरण अभियान के प्रथम चरण हेतु स्थलों का चयन एसओपी के अंतर्गत किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें